पोद्दार कॉलेज में गूंजी प्रतिभाएं : 50 छात्रों ने दिखाया जलवा

निसं
जयपुर (नवयत्न) । पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में “लिटरेचर एंड मैनेजमेंट क्लब” और “कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग” के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ओपन माइक 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करीब 50 छात्रों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में मंच भय दूर कर आत्मविश्वास बढ़ाना और छिपी प्रतिभाओं को मंच देना था। छात्रों ने कविता, शायरी, स्टैंडअप कॉमेडी, गायन, अभिनय, डांस और कहानी वाचन जैसी प्रस्तुतियां दीं। हर प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियों से हॉल गूंज उठा। पोद्दार ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार और वाइस चेयरपर्सन रूपल पोद्दार के मार्गदर्शन में आयोजित इस आयोजन में छात्रों को निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच छात्रों को अभिव्यक्ति और संवाद का अवसर देते हैं एवं छात्रों को सीखने के साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास से जोड़ते हैं।

You might also like