80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। उपखंड स्तर पर 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शुक्रवार को बरासिया महाविद्यालय प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रवण सिंह कुड़ी, ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विधायक श्रवण कुमार, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां एवं पूर्व प्रधान बलवान सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, सीबीईओ नरेश कुमार गुप्ता, बीडीओ, नगरपालिका ईओ मुकेश कुमार, पीडब्ल्यूडी एईएन डॉ. नितेश ढुकिया, सुमन वर्मा, हरीश जांगिड़ एवं हनुमान दाधीच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अतिथियों ने ध्वज को सलामी दी एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पीटी प्रदर्शन की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं जीवन ज्योति रक्षा समिति की ओर से प्रस्तुत झांकी के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान सूरजगढ़ क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले 70 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल अनमोल, मंजू ठोलिया एवं डॉ. भारत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष एवं बरासिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। नगरपालिका में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पुलिस थाने में सीआई रामसिंह यादव, पंचायत समिति में निवर्तमान प्रधान बलवान सिंह, बरासिया महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ रवि शर्मा, कांग्रेस कार्यालय में पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा, सीएचसी पर बीसीएम ओ डॉ. हरेन्द्र धनखड़, उपकोष कार्यालय में महेन्द्र शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

You might also like