महारुद्राभिषेक एवं कावडियो की सेवा शिविर आयोजित
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। मुकुंदगढ़ के घुवालेवाला शिवालय में श्रावण मास के अवसर पर महारुद्राभिषेक एवं कावडिय़ों की सेवा के लिए शिविर आयोजित किया गया। मंदिर पुजारी मनोज सुरोलिया ने बताया कि ज्योतिषाचार्य पंडित ज्ञानप्रकाश सुरोलिया के आचार्यत्व में 11 विद्वान पंडितों योगेश सुरोलिया, नितिन, रामचन्द्रए विश्वनाथ, गिरधारी, अविनाश, रौनक, विनोद, ललित एवं विकास ने वैदिक मंत्रोच्चारण से महारुद्राभिषेक कराया। मंदिर ट्रस्टी कुसुम राजेंद्र तथा राखी-गौरव घुवालेवाला की ओर से पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया गया। भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। रुद्राभिषेक के बाद भगवान भोलेनाथ की आरती की गई। इस दौरान लोहार्गल से आने वाले कावडिय़ों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन एवं मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की गई। सेवा शिविर में घनश्याम सुरोलिया, किशनलाल, राजू टेलर, रमाकांत, जयेश, राजपाल, जुगल, यथार्थ, प्रकाश एवं राधेश्याम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कावडिय़ों की सेवा मे जुटे रहे। इसी प्रकार बावलिया बाबा मंदिर में कावडिय़ों के लिए सेवा शिविर लगाया गया । पुजारी रामगोपाल शर्मा ने बताया की लोहार्गल से आने वाले कावडिय़ों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सौरव पचलंगिया, प्रवेश पचलंगिया, मयंक टेलर, लोकेश चेजारा, रणवीर कुमावत, श्याम पटवा, घीसाराम योगी, मुनालाल सैनी, आशुतोष पराशर कावडिय़ों की सेवा में लगे रहे।