पूनियां को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। राज्य सभा सांसद डॉ सतीश पूनियां को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर पूर्व विधायक सुभाष पूनियां के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान बलवान सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया, लाखु मंडल अध्यक्ष प्रमोद डैला, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व सरपंच वीर सिंह खरड़िया, अमित बिजारणियां, पूर्व पार्षद हवा सिंह यादव, सुनिल पालीवाल, सोनू भारद्वाज सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।