सतीश पूनिया के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर झुंझुनूं में जश्न, मिठाई बांटी और छोड़े पटाखे

हर्ष सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर झुंझुनूं में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वम्भर पूनिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई। विश्वम्भर पूनिया ने कहा कि राजस्थान के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सतीश पूनिया लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। राजस्थान में भाजपा संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। झुंझुनूं जिले के कार्यकर्ताओं से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा है। जैसे ही सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने की सूचना मिली, कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे छोड़े और नारे लगाकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राजस्थान के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से प्रदेश भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी।
ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
जश्न में दिनेश धाबाई, सरजीत चौधरी, कुलदीप पूनिया, प्रमोद जानू, पुरुषोत्तम खाजपुरिया, रजनीश चनाना, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, देरवाला सरपंच राकेश, ललित जोशी, संजय मोरवाल, जयप्रकाश चौधरी, प्रमोद खंडेलिया, रवि चौधरी, विजय सैनी, शीशराम राजोरिया, ज्योति प्रकाश, कपिल सोनी, पंकज टेलर, संदीप सैनी, संजय भार्गव, जगदेव मांजू, हिमांशु मांजू, शक्ति सिंह शेखावत, चन्द्रप्रकाश शुक्ला, जितेंद्र खाजपुरिया, सुरेंद्र बंशीवाल, पूर्व पार्षद सुधा पंवार, संजय शर्मा मंडावा, एडवोकेट सुरेन्द्र भाम्बू, गोपाल सैन, विकास जनेवा, मोनू शर्मा, अरुण कस्वां, गणेश तिवाड़ी और राजेंद्र मंडासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like