एसडीएम स्वामी को दी विदाई

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)17 मई। उपखंड अधिकारी रतन कुमार स्वामी का तबादला चित्तौडगढ़ होने के बाद उनको विदाई दी गई। शहर के गांधी आश्रम में सुभाष बैदी के नेतृत्व में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सुभाष बैदी ने एसडीएम का साफा व हार पहनाकर उनका स्वागत किया।

इसी प्रकार कृषि मंडी सचिव प्रेमप्रकाश यादव, पुरूषोतम चौहान, पवन सोनी, सुरेश कौशिक, सुरेंद्र मिरणका, नूर मोहम्मद खान, जीवणराम भंवरिया, कैलाश सुरोलिया, पवन कुमार, देवेंद्र बैदी, दीपक कौशिक आदि ने भी उपखंड अधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रतन कुमार स्वामी ने कहा कि सुजानगढ़ की जनता द्वारा किया गया सहयोग हमेशा याद रहेगा।

You might also like