पालिका चुनाव : भाजपा कार्यालय से पार्षद पद के आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नोखा शहर ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की ओर से पार्षद पद के इच्छुक दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं के लिए आवेदन पत्र एवं पार्टी आवेदन फॉर्म का वितरण शुरू कर दिया गया है। भाजपा के टिकट पर आगामी नगर पालिका चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता नोखा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से पार्षद पद के लिए आवेदन पत्र एवं आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं। पार्टी की ओर से सभी इच्छुक दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक जानकारी भरें तथा अपना आवेदन पार्टी कार्यालय में जमा करवाएं। भाजपा शहर अध्यक्ष गंगाराम पारीक ने बताया की आवेदन प्रक्रिया एवं चुनाव से संबंधित अन्य जानकारी के लिए पार्टी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा द्वारा शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया से पार्टी के संभावित दावेदारों में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। पार्टी स्तर पर प्राप्त होने वाले आवेदनों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।