व्याख्याता मीना का शिक्षक गौरव सम्मान के लिए चयन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर की ओर से 6 सितंबर को द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन कोजी होटल, भोजलावा पुलिया के पास, चौमूं, जयपुर में होगा। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कांदेला ने बताया कि सम्मान के लिए निर्धारित अवधि में राजस्थान भर से कुल 491 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 शिक्षक-शिक्षिकाओं का राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान-2026 के लिए चयन किया गया है। इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय उच्च माण्विद्यालय श्रीमाधोपुर व्याख्याता मंगली मीणा पत्नी दिनेश मीणा ग्राम जोरावर नगर श्रीमाधोपुर का भी शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान हेतु चयन हुआ है।