तीन जिला के अभिभाषक संघ की बैठक आयोजित

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में अभिभाषक संघ जिला की बैठक सीकर जिला बार, झुंझुनू जिला बार व चूरु जिला बार के समस्त अध्यक्ष व प्रतिनिधियो की उपस्थिति मे हुई। बैठक में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा लक्षित प्रकरणो के निस्तारण की कार्य योजना व प्रक्रिया के बारे मे विचार विमर्श किया गया। सर्व सम्मति से उपस्थित अधिवक्ताओ ने लक्षित प्रकरणो के निस्तारण की कार्य योजना व प्रक्रिया का विरोध करते हुए विरोध स्वरुप न्यायालयो मे अनुपस्थित रहने का प्रस्ताव लिया। माननीय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के नाम अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय को ज्ञापन दिया। आन्दोलन की रुप रेखा बाबत विचार विमर्श किया। 06 सितंबर तक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। इस अवसर पर बार अध्यक्ष प्रमोद इन्दोरिया, कमलकान्त शर्मा, घनश्यामचन्द्र सौनी, रामोतार पारीक, सावरमल चमडिया, महावीर सिंह राठौड़, निराणराम बिस्सु, रोहिताश सिंह राठौड़, जगदीश प्रसाद शर्मा, टेकचन्द्र कटारिया, अजय चौधरी, महावीर सिंहाग, दीवानसिंह, माणकचन्द्र जोशी, मनीष शर्मा, पंकज मंडार, ललित शर्मा, रमेश पारीक, रामकिशन सैनी लोकेन्द्र सिंह, निर्मल बुढाढरा, कान्ता स्वामी, आशुतोष पुरोहित, भरत कोका भैरुसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।

You might also like