मुर्झाने लगा उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़ का ड्रीम प्रोजेक्ट नेचर पार्क

पार्क में पहुंचकर ली पेड़ों की सुध

चूरू,(पीयूष शर्मा)18 मई। उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की ओर से शहर में तैयार उनका ड्रीम प्रोजेक्ट नेचर पार्क नियमित देख रेख के अभाव में मुर्झाने लगा है।

गौरतलब है कि राज्य के बड़े पार्को में शुमार इस पार्क का निर्माण राठौड़ ने गत भाजपा कार्यकाल में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री पद पर रहते हुए करवाया था। फिलहाल करोड़ों की लागत से निर्मित इस पार्क में कोरोना महामारी व प्रचंड गर्मी की वजह से मजदूरों की कमी व पानी के अभाव में छोटे पौधे मृतप्राय होने लगे हैं। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को यूं मुर्झाता देख सोमवार सुबह राठौड़ ने यहां पहुंचकर पेड़ों की सुध ली। भाजपा पदाधिकारियों के साथ पार्क में पहुंचे राठौड़ ने इधर-उधर से पानी का जुगाड़ कर पेड़-पौधों में डाला। इस मौके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, बसंत शर्मा व भाजयुमों नगर अध्यक्ष विष्णु सोनी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

वन विभाग के अधिकारियों से की चर्चा
इस दौरान राठौड़ ने वन विभाग के अधिकारियों से पार्क में लगे पेड़-पौधों को इस संकट से बचाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने पार्क को सुरक्षित बचाने में स्वयं व पदाधिकारियों की ओर से यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

You might also like