गाड़ी में सवार होकर आए युवकों ने रास्ता रोककर की मारपीट, मामला दर्ज
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। तालरिया बास क्षेत्र में गाड़ी में सवार होकर आए युवकों द्वारा रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बृजलाल पुत्र चन्द्रराम जाट बिश्नोई, निवासी तालरिया बास, तहसील नोखा ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि वह रात करीब 10 बजे अपने रास्ते जा रहा था। इसी दौरान मनफूलाराम और पोखरराम पुत्र भारमल जाट बिश्नोई, निवासी रासीसर, तालरिया बास एक गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों युवक गाड़ी से उतरकर परिवादी के रास्ते में आड़े फिर गए। आरोप है कि मनफूलाराम ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। वहीं पोखरराम भी उसके साथ शामिल हो गया। परिवादी ने दोनों पर एकराय होकर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवादी ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई महेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस घटना के संबंध में आरोपों की जांच करते हुए साक्ष्य और अन्य तथ्यों को जुटा रही है।