गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर एनएच-11 पर पायली गांव के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बाइक और कैम्पर की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार धातरी निवासी 38 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र कुंभाराम रतनगढ़ से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पायली के पास एनएच-11 पर सामने से आ रही कैम्पर गाड़ी से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर राजलदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजलदेसर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।

You might also like