स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। स्वदेशी सप्ताह के द्वितीय दिन शनिवार को श्री जगन्नाथ कंदोई बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रेणु शर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमें अपने देश में बनी वस्तुओं का ही प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर बहनों को अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मातृ भारती अध्यक्ष ममता सरावगी ने अपने विचार प्रकट करते हुए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बबीता अग्रवाल, सरिता शर्मा मातृ भारती कोषाध्यक्ष, सुमन मीणा, बनवारी लाल दाधीच सहित समस्त स्टाफ व सभी बहनें उपस्थित रही।