राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में धानुका विद्यालय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता लखनऊ, उत्तर प्रदेश में धानुका आदर्श विद्या मंदिर के छात्रों ने स्वर्ण पदक हासिल कर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। टेबल टेनिस के खेल प्रभारी नागरमल प्रजापत ने बताया कि किशोर वर्ग छात्रों में हर्ष विश्वकर्मा, महेश जांगिड़, यथार्थ शर्मा, कुश शुक्ला व खुशाल यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टेबल टेनिस टीम विद्यालय पहुँचने पर विद्यालय जिला सचिव त्रिविक्रम अपूर्वा, अध्यक्ष रामगोपाल मुरारका, व्यवस्थापक रामावतार शर्मा, प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल, सत्यनारायण दर्जी, राकेश गहलोत, विनोद कुमार, राजेश बशीर, विनोद कुमार बालान, श्यामलाल शर्मा, प्रकाश चन्द्र माली, दामोदर मंगलहारा, अरविन्द शर्मा आदि ने टीम प्रभारी व छात्रों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

You might also like