दो युवा क्रिकेट खिलाड़ियों का अंडर-14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नोखा के दो युवा क्रिकेट खिलाड़ियों मनन राठी और विकास सिंह का अंडर-14 क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसके आधार पर उनका चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। राज्य स्तर पर चयन होने से नोखा की क्रिकेट प्रतिभा को एक बार फिर पहचान मिली है। मनन राठी और विकास सिंह की इस उपलब्धि से उनके स्कूल लव फन लर्न स्कूल परिवार, अभिभावकों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। स्थानीय खेल प्रेमियों ने कहा कि छोटे शहरों और कस्बों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर यहां के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन को नोखा के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मनन राठी और विकास सिंह अब राज्य स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता में नोखा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

You might also like