अंडर-19 हॉकी की राज्य चयन समिति में उमेश स्वामी को जिम्मेदारी

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। रवां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उमेश कुमार स्वामी को अंडर-19 छात्र वर्ग की हॉकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गठित चयन समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता 1 से 7 अक्टूबर तक बूंदी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी। स्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए चयन समिति और निर्णायक मंडल का गठन किया गया है, जिसमें उन्हें सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। स्वामी की नियुक्ति पर विद्यालय स्टाफ और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।

You might also like