गांधी व शास्त्री जयंती पर विद्यालयों व महाविद्यालयों में हुए विभिन्न कार्यक्रम

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं रोवर व रेंजर इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के उपलक्ष में एवं विकसित भारत जन सेवा अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर, खेल मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो केसी वर्मा, कार्यक्रम में डॉ सत्यवती, एनसीसी प्रभारी प्रो. राजेन्द्र प्रसाद कस्वां, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. योगिता व प्रो. गोगराज निठारवाल, रोवर व रेंजर प्रभारी डॉ कमल कुमार व प्रो. अंकिता चौधरी आदि उपस्थित रहे। राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर में गांधी जयंती पर एनएसएस के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने महात्मा गांधी के विचारों, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। साथ ही एनएसएस प्रभारी डॉ अंकिता के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। अलायला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य सांवरमल शर्मा, सस्वती कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ मनोज जांगिड़ तथा जगन्नाथ कंदोई बालिका आदर्श विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य दया कंवर की अध्यक्षता में गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई।

You might also like