सातवां रामेश्वर धुआं स्मृति पुरस्कार ढाणी पूनियां को मिला

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। रामेश्वर धुआं की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला इक्कीस हजार रूपये का रामेश्वर धुआं स्मृति पुरस्कार ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से ढाणी पूनियां को मिला। तारानगर के सीबीईओ बबलेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र संस्था प्रधान को सौंपा गया। पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके पुत्र रजनीश धुआँ ने बताया कि यह पुरस्कार चूरू जिले के एक श्रेष्ठ विद्यालय को प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है और यह उनका आजीवन संकल्प है। सीबीईओ बबलेश ने इसे अनुकरणीय पहल बताया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा भी विद्यालय को लगभग पचास हजार रूपये की राशि भेंट की गई। इस अवसर पर तारानगर के एसीबीईओ राजवीर सिंह, प्राचार्य भागचंद और अनिता ने भी विचार व्यक्त किए। रणवीर धीनवाल और मनोज नेहरा ने शिक्षा के मंदिर में दान को सर्वश्रेष्ठ दान की श्रेणी में बताया। रामेश्वर धुआं के पुत्र आनंद ने भी दान की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रभुराम, रामकृष्ण, मनोज, साहिल, योगेन्द्र, अखिल और अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। संस्था प्रधान शीलू ने आभार जताया। संचालन धनराज ने किया।

You might also like