राजस्थानी शिशु मंदिर में गांधी-शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों शिखर शर्मा, खुशी चौधरी, माही पाराशर सहित अन्य बच्चों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से जुड़े प्रसंग एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। निदेशक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सत्य, अहिंसा और ‘सादा जीवन, उच्च विचारÓ जैसे सिद्धांतों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति शर्मा ने किया। इस अवसर पर राहुल शर्मा, विकास शर्मा, कवि राजेश जुगाड़, सुशील सोनी, धनंजय श्रीवास्तव, जसवीर कुमार, स्कूल स्टाफ, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।