बिसाऊ में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, सफाई अभियान शुरू

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को बिसाऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। बस स्टैंड स्थित दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर नगर में सफाई अभियान की शुरुआत भी की गई। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सफाई अभियान में भाग लेकर नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में बिसाऊ चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम सैयद, पार्षद यूनुस खान, पार्षद साबिर खां डीलर, पार्षद भंवर लाल प्रजापत, अब्दुल करीम एवं सूर्यकांत सैनी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

You might also like