सपनों की उड़ान—सशक्त युवा संवाद में नव चयनित कार्मिकों का सम्मान

हर्ष सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)।  विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ‘सपनों की उड़ान—सशक्त युवा संवाद कार्यक्रमÓ एवं रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम सूचना केंद्र सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के नव चयनित कार्मिकों एवं युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नव चयनित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्मिक अपने कार्यों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. श्रीराम, उपनिदेशक डॉ. शिवरतन, डॉ. अशोक ढाका, एसीईओ रामनिवास, एपीआरओ विकास चाहर, अरुणा सिहाग, महेंद्र चंदवा सहित नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।
172 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र व वेलकम किट
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 172 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं वेलकम किट वितरित की गई। इनमें प्रशासनिक सुधार विभाग के 4, आयुर्वेद विभाग के 17, कार्मिक विभाग के 43, यूनानी चिकित्सा विभाग के 10, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 3, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 4, अभियोजन विभाग के 1, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के 1 तथा विद्युत विभाग के 2 नव नियुक्त कार्मिक शामिल रहे। इसके साथ ही पशुपालन विभाग के 87 नव चयनित डॉक्टरों को वेलकम किट एवं मुख्यमंत्री का बधाई संदेश प्रदान किया गया।
सरकारी सेवा आमजन की सेवा का माध्यम -जिला कलेक्टर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्मिक पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा को केवल रोजगार के रूप में नहीं, बल्कि आमजन की सेवा का अवसर मानकर कार्य करना चाहिए। प्रत्येक कार्मिक का व्यवहार एवं कार्यप्रणाली सरकार के प्रति आमजन की धारणा को प्रभावित करती है, इसलिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र लोगों को समय पर सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

You might also like