लोकमंथन यात्रा आज निकलेगी, झुंझुनूं में दिखेगा लोक संस्कृति का रंग

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। भारतीय लोक संस्कृति, लोक साहित्य और लोक कला को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही लोकमंथन यात्रा-2026 शुक्रवार को झुंझुनूं पहुंची। यात्रा के तहत शनिवार को शहर में लोक दर्शन परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें झुंझुनूं की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से लोगों को रूबरू कराया जाएगा। यात्रा के संयोजक एवं जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सैनी ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे यात्रा की शुरुआत खेमी शक्ति मंदिर से होगी। इसके बाद यात्रा राणी सती मंदिर, मेड़तणी बावड़ी, ईशरदास मोदी की हवेली सहित शहर के विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में सजे-धजे घोड़े, ऊंट और बैंड-बाजे भी शामिल होंगे। पंचदेव मंदिर के सामने से होते हुए यात्रा सेठ नेतराम मघराज टिबड़ेवाला राजकीय महिला महाविद्यालय पहुंचेगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। महिला महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यहां पूर्व प्राचार्य बाबूलाल शर्मा की पुस्तक ‘गीतों की फुलवारीÓ का विमोचन किया जाएगा। विज्ञान भारती के डॉ. विष्णु अग्रवाल, डॉ. पंकज अग्रवाल और डॉ. राजेश जांगिड़ लोक विज्ञान एवं रबी फसल विषय पर वार्ता देंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से ‘हम भारत के लोगÓ विषय पर संवैधानिक परिचर्चा भी होगी। इसके अलावा विभिन्न लोक कलाकारों और संगठनों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। लोक कला की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम का आकर्षण रहेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर राजेश जांगिड़, डॉ. विकास भड़िया, डॉ. शशि प्रकाश, विकास आर्य, महेंद्र शर्मा, नवीन कुमार लाठर, सत्यनारायण शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

You might also like