नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष प्रजापत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

निसं
बीदासर (नवयत्न)। कस्बे के वार्ड नं. 03 स्थित चेन्नई प्रवासी बीदासर निवासी समाजसेवी कन्हैयालाल गिडिया के सौजन्य से मंगलवार को नगरपालिका के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल के सानिध्य में गिडिया हाउस में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सुमन देवी प्रजापत का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान संतोष देवी व कन्हैयालाल गिडिया ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सम्मान समारोह में पालिका उपाध्यक्ष मन्नालाल नाई व भाजपा के अन्य पार्षदों का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि बीदासर की जनता ने पालिका में लगातार पांचवीं बार भाजपा का बोर्ड बनाकर नया इतिहास बनाया है। मेघवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है अब तीसरी कड़ी में मैं भाजपा का बोर्ड बना है। कड़ी से कड़ी जुड़ जाने से विकास कार्यों को नया आयाम मिलेगा । सम्मान समारोह में निर्वतमान पालिका अध्यक्ष सीताराम भोभरिया, सुजानगढ़ की निर्वतमान प्रधान मनभरी देवी मेघवाल, भाजपा नेता राजेश कुमार बैंगानी, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण तिवाड़ी, मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भंवरसिंह राठौड़, पूर्व पालिका अध्यक्ष हुकमीचंद गुसाईवाल, गुलामरसुल बल्खी, दानमल बांठिया, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सच्चियालाल बेद सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like