पानी की बर्बादी को लेकर शिकायत पत्र

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। कस्बे के वार्ड संख्या 13 में स्थित जोशी वैल का बूस्टर मंगलवार शाम से ही खराब पड़ा है। इसकी सूचना विभाग को देने के बाद भी सीडब्लूआर को भर दिया गया। इसकी वजह से लगभग 8 लाख लीटर पानी को नाली में खाली किया जा रहा है जबकि इस पानी से कस्बे में कम से कम 10 सप्लाई हो सकती थी। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चन्द्र इन्दौरिया ने देते हुए बताया कि अधिशासी अभियंता/सहायक अभियंता, जलदाय विभाग को शिकायती पत्र देने के बाद यही हालात बना हुआ है। इन्दौरिया ने पत्र में लिखा कि इस गर्मी के मौसम में पानी की इतनी बड़ी बर्बादी लापरवाही है। अत: इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, भविष्य में बूस्टर खराब होने पर ही सीडब्लूआर न भरा जाए व बूस्टर को तुरंत ठीक करवाकर मौहल्ले में सप्लाई चालू करवाई जाए।

You might also like