गोदारा की स्मृति में सीबीईओ कार्यालय को प्रिंटर भेंट

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। शिक्षा विभाग के सीबीईओ कार्यालय तारानगर में सेवा भावना की मिशाल देखने को मिली। स्व. राजेन्द्र सिंह गोदारा वरिष्ठ अध्यापक के सुपुत्र मनोज कुमार, कनिष्ठ सहायक राउमावि कैलाश ने सीबीईओ कार्यालय को अपने पिताजी की स्मृति में प्रिन्टर भेंट किया। स्व. राजेन्द्र सिंह के भतीजे धर्मेन्द्र सिंह गोदारा अध्यापक ने बताया कि उनके चाचा ने शिक्षा के क्षेत्र में तारानगर के शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये है। उन्हीं की प्रेरणा से यह छोटा सा सहयोग किया है ताकि कार्यालय के दैनिक कार्यों में सुविधा हो सके। इस अवसर पर बबलेश शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तारानगर ने कहा कि स्व. राजेन्द्र सिंह गोदारा एक कर्तव्य निष्ठ शिक्षक थे उनके स्मृति में किया गया यह कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर संजय शर्मा एसीबीईओ, राजवीर सिंह एसीबीईओ, पुनम चंद प्रधानाचार्य, रामनिवास प्रधानाचार्य, तारादेवी प्रधानाचार्य, सुखवीर सिंह सप्रअ, जगदीश प्रसाद गोस्वामी व.अ., जावेद व.अ., अरविन्द व.अ. आदि मौजूद रहे।

You might also like