नगरपालिका की जेसीबी के आगे लेटा व्यक्ति, विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। शहर के वार्ड संख्या 22 का एक वीडियो दो दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे एक वार्डवासी जेसीबी के आगे लेट कर काम रोकने की गुहार लगा रहा है और प्रशासन को मौके पर बुलाने की बात कह रहा है, यह करीब एक घण्टे तक चला हाई प्रोफाइल ड्रामा शहर के वार्ड संख्या 22 गौरीसरियों की ढाणी का बताया जा रहा है। वही वार्ड के लोगो की माने तो यहाँ पर पेयजल टंकी निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू किया जा रहा था, इसी दौरान वार्ड संख्या 22 के निवासी किशन सैनी जेसीबी के आगे लेट गया और विरोध शुरू कर दिया, काम का कड़ा विरोध करते हुए अधिकारियों और प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग की। किशन सैनी का कहना है कि राजनीतिक रंजिश और दुर्भावना से मेरे घर के मुख्य दरवाजे के आगे टँकी का निर्माण किया जा रहा है, जबकि पास में ही ओर भी काफी खाली जगह पड़ी है, इसके बावजूद भी दबाव बनाकर मेरे दो घरों एवं चार दुकानों के मुख्य दरवाजे के आगे टँकी का निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित किशन सैनी का कहना है कि पुलिस एवं पालिका प्रशासन के द्वारा दबाव बनाकर जबरदस्ती मेरे घर के मुख्य दरवाजे बंद किये जा रहे हैं। इसी को लेकर मैंने आक्रोश जताया था लेकिन किसी ने मेरी सुनवाई नहीं की।

You might also like