महिला ने अपने पति के दोस्त के खिलाफ लगाये संगीन आरोप
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी) 20 मई। जयनारायण व्यास कालोनी थाना क्षैत्र में एक महिला नें अपने पति के दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पति के दोस्त विजय ठौलिया ने हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचने का प्रयास किया व छेड़-छाड़ की वही राजीव शर्मा पर परिवादिया ने धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुषमा को सौंपी गयी है।