दिव्यांगों के मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए तहसील स्तर पर सुविधा की मांग
विनोद प्रजापति
बिसाऊ (नवयत्न)। दिव्यांगजनों को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डॉ. नितेश गर्वा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि दिव्यांगजनों को मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जिला अस्पताल झुंझुनूं नहीं जाना पड़े। इसके लिए बिसाऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में निर्धारित दिन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि दिव्यांगजनों को आने-जाने की परेशानी से राहत मिल सके। इस दौरान वार्ड उपाध्यक्ष जुलेखा बानो के प्रतिनिधि अदनान तंवर, पार्षद राकेश बागड़ी, पवन मिश्रा, भंवरलाल प्रजापत, विकास जोशी, आबिद अली, पार्षद पति विमल सिरस्वा और खेम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।