पंचायत चुनाव : दूसरे दिन जिला परिषद के 21 प्रत्याशियों ने भरे 25 नामांकन

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया जारी है। बुधवार को दूसरे दिन जिला परिषद के 21 प्रत्याशियों ने 25 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, जिले की छह पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए 84 नामांकन प्रस्तुत किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि दूसरे दिन झुंझुनूं पंचायत समिति में 11, चिड़ावा में 22, सूरजगढ़ में 6, सिंघाना में 16, पिलानी में 15 और बुहाना पंचायत समिति में 14 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
16 अक्टूबर तक होंगे नामांकन
नामांकन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। अभ्यर्थी प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।

You might also like