उपभोक्ताओं को जमा करवाने होंगे बिजली के बिल

बिजली के बिल माफ होना सिर्फ अफवाह मात्र

मलसीसर,(रमेश शर्मा)20 मई। उपखंड क्षेत्र में बिजली का बिल माफ होने की अफवाह को दूर करने के लिए एईएन ऑफिस मलसीसर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सरकार द्वारा बिजली के बिल माफ किए गए हैं यह एक अफवाह मात्र है सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। जिन उपभोक्ताओं का औसत उपभोग 150 यूनिट प्रति माह से कम है केवल ऐसे उपभोक्ताओं का विलंब शुल्क माफ किया गया है जो कि केवल 31 मई तक ही मान्य है उसके बाद बिल जमा न कराने पर विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 31 मई से पहले जमा करवाए गए बिल की 5 प्रतिशत राशि की छूट अगले बिल में दी जाएगी। बिल जमा न करवाने की स्थिति में होने वाली कार्रवाई के जिम्मेदार उपभोक्ता स्वयं होंगे।

You might also like