ट्रेक्टर ट्रोली के नीचे दबने से चालक की मौत

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)20 मई। नंगली सलेदीसिंह-चारावास गांव के बीच ट्रेक्टर-ट्रोली पलटने से चालक की दबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवता निवासी रोहतानसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई कृष्णसिंह (35) पुत्र पप्पूसिंह राजपूत मंगलवार देर रात नौ बजे ट्रेक्टर लेकर बड़ाऊ जा रहा था। चारावास-नंगली सलेदीसिंह के बीच रास्ते में ट्रेक्टर पलट जाने से कृष्णसिंह उसके नीचे दब गया। घायल अवस्था में खेतड़ी के अजीत अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

You might also like