सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, विजेताओं का किया सम्मान

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी प्रोजेक्ट के तत्वावधान में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन शनिवार को केसीसी के कॉपर क्लब में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरषोतमदास बोहरा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी महाप्रबंधक सांद्रण वीके इंद्रा, जयंत मुखोपाध्याय, भूपेश बंबोरिया, कमलेश कुमार, डॉ दीपिका खुराना, मोहम्मद उस्मान, रामनाथ गरई मौजूद थे। अध्यक्षता देवेंद्र वर्मा सहायक महाप्रबंधक सतर्कता ने की। बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट व देश को आगे बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक प्रकार की दिमक है, वह किसी के लग जाएं तो अंदर से एक दम खोखला कर देती है जिससे वह ईमारत बाहर से तो मजबुत नजर आती है लेकिन अंदर से खोखली होने के कारण कभी भी गिर सकती है, भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हम सब को जागरूक होना होगा। देवेंद्र वर्मा ने सप्ताह के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें आठ स्कूल के 16 बच्चों ने भाग लिया वहीं कार्यरत कर्मचारियों के आश्रितों ने भाग लिया। केसीसी के कर्मचारियों के फैमिलि मेंबर की स्लोगन प्रतियोगिता में दिव्या प्रभा जोशी प्रथम, ज्योतिर्मयी साहू द्वितीय, कविता पंडोले तृतीय, बच्चों में दिव्याषा साहू प्रथम, इशिका पारीक द्वितीय, वंशिका करारिया तृतीय, स्कूलों की निबंध हिंदी प्रतियोगिता में सोफिया स्कूल की छात्रा इशिका पारीक प्रथम, माधव विद्या स्कूल की प्रीति द्वितीय, केवी का यशराज तृतीय, इसी प्रकार इंग्लिश प्रतियोगिता में माधव विद्या मंदिर स्कूल का आशीष कुमार प्रथम, न्यू इंडियन स्कूल की हर्षिता द्वितीय, जवाहर मेमोरियल की कविता जांगिड़ तृतीय स्थान पर रही। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश डांढेल, अभिषेक पारीक, मुन्नालाल जैदिया, इंद्रा कुमार, आनंद पाण्डे, दीपक करारिया, धर्मपाल कुमावत, विमल शर्मा, बाबूलाल सैनी, अनूप, लक्ष्मी, संजय जिंदड़, मनोज लमोरिया आदि मौजूद थे।

You might also like