कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बेटी की मृत्यु, मां-बाप गंभीर घायल

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर आबसर फांटा के पास छापर से अपने गांव रणधीसर पहाड़ी जा रहे मोटरसाइकिल सवार मां, बाप, बेटी को कार ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर घायल हो गए, टक्कर के बाद कार चालक फरार हो गया। गंभीर घायलों को पूर्व पंचायत समिति सदस्य भवानी सिंह, बाबूलाल हुड्डा, टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार, नवरत्न बिजारणिया, शिव सिंह, विकास किलका, प्रकाश सिंवर, विष्णु नायक आदि की सहायता से सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल की इमरजेंसी मे भर्ती कराया गया। जहां डॉ रामरतन बिस्सू, सुभाष, अमित, रामरख आदि ने इलाज किया तथा चिकित्सकों ने प्रियंका पुत्री पेमाराम बावरी निवासी रणधीसर पहाड़ी को मृत घोषित कर दिया। वही पेमाराम पुत्र नारायनाराम, बुद्धा देवी पत्नी पेमाराम को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के कारण हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। हादसे सूचना पर छापर थाने के एएसआई ललित कुमार ने अस्पताल पंहूच कर घटना की जानकारी ली। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम परिजनों की रिपोर्ट पर करवा कर उन्हें सौंप दिया गया।

You might also like