तीसरे चरण में 247 ग्राम पंचायतों पर मतदान संपन्न
निसं
चूरू (नवयत्न)। चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत 247 ग्राम पंचायतों में गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिले की सात पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के लिए 670 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जबकि पांच मतदान केन्द्रों को रिजर्व रखा गया हैं। इन ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई है। अपने गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आया। मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होते ही मतदाताओं की लाइन लग गयी। सात पंचायत समिति में सबसे अधिक सरपंच ग्राम पंचायत भानीपुरा और राजगढ़ में 44-44 बनेंगे। जबकि सबसे कम सरपंच ग्राम पंचायत सरदारशहर इस्ट में 27 हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। इन सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस के जवान व्यवस्था संभाले हुए है। जिले की 13 पंचायत समिति में 4018 वार्ड पंच चुने जायेंगे।
247 ग्राम पंचायतों में हो रहे सरपंच के चुनाव
पंचायत राज चुनाव में भानीपुरा में 37 ग्राम पंचायत, बीदासर में 44, चांदगोठी में 33, राजगढ़ में 44, सरदारशहर में 33, सरदारशहर इस्ट 27 और सिद्धमुख में 29 ग्राम पंचायते हैं। इस तरह सात पंचायत समिति क्षेत्र में 247 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए बेल्ट पेपर से मतदान चल रहा हैं। इनमें सबसे अधिक सरपंच बीदासर व राजगढ़ पंचायत समिति में बनें।
मतदान के लिए बनाये गये है 670 बूथ
पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में सात पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच के लिए मतदान हो रहे हैं। इनमें भानीपुरा पंचायत समिति में 97, बीदासर पंचायत समिति में 126, चांदगोठी में 90, राजगढ़ में 110, सरदारषहर में 90, सरदारषहर इस्ट में 82 और सिद्धमुख में 75 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जबकि पांच केन्द्रों को रिजर्व रखा गया हैं।
सरपंच के लिए नही हुआ मतदान
सादुलपुर की एक ग्राम पंचायत लुदी झाबर में
एसटी वर्ग का पात्र उम्मीदवार नही मिलने से सरपंच के लिए मात्र एक नामांकन आया था, वह भी निरस्त हो गया, जिसके कारण यहां सरपंच के लिए मतदान नही हुआ। यहां अब वार्ड पंच ही सरपंच चुनेंगे। इसलिए सादुलपुर में 44 में से 43 ग्राम पंचायतों पर ही सरपंच का चुनाव होगा।
सरपंच का निर्विरोध निर्वाचन
बीदासर तहसील के बैरासर गांव ने एकजुटता की मिसाल पेश की है, ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच का चयन हुआ है। सरपंच पद के लिए संग्राम दुसाद का एकमात्र नामांकन भरा गया था,गांव के सभी 11 वार्डों में भी निर्विरोध पंचों का चयन हुआ है।
पिछली बार 225 मतों से चुनाव हारे थे संग्राम दुसाद
मतदान के लिये कतार में खड़ी महिला गिरी जमीन पर सादुलपुर के लंबोर बड़ी ग्राम पंचायत में मतदान के लिए कतार में खड़ी महिला को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वो गस खाकर जमीन पर गिर गई, यहाँ पर कतार खड़ी ग्रामीण महिलाओं ने उसे उठाया, इस दौरान मौके पर मेडिकल टीम नही होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।