वैदिक शांति यज्ञ का आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण

निसं
झुंझुनूं (नवयत्न) । आर्य समाज की वैदिक परंपराओं एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से जाटावास, बगड़ में वैदिक शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का आयोजन आर्य समाज के प्रधान एवं केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डी.वी. शास्त्री तथा आर्य समाज के मंत्री पवन कुमार के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि एवं सर्वकल्याण की कामना की गई। यज्ञ के दौरान वैदिक संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यज्ञ भारतीय ऋषि-मुनियों की प्राचीन वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक परंपरा है। यज्ञ से न केवल वातावरण की शुद्धि का संदेश मिलता है, बल्कि मानव जीवन में सद्भाव, सकारात्मकता, अनुशासन और परोपकार की भावना भी विकसित होती है।इस अवसर पर प्रिंस गर्वा, प्रभाशु नव्या, मनीष, अनीता, आशीष, आरती, राजेंद्र, संतोष, प्रतीक, बादामी, नीरज, महक, मुस्कान, पलक, पंकज एवं रश्मि भी उपस्थित थे।

You might also like