बच्चों व युवाओं ने की पटाखों की जमकर खरीदारी

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) ।  दीपावली पर्व पर बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस बार दीपावली पर कस्बे में पटाखे की खूब दुकानें लगी। लोगों ने दीपावली पर आतिशबाजी करने के लिए इन दुकानों पर जमकर पटाखे की खरीदारी की। पटाखों के थोक व खुदरा विक्रेता बाबूलाल सैनी ने बताया कि इस बार दीपावली पर कस्बे में पटाखे की खूब दुकान लगी है और लोगों में भी पटाखे खरीदने के प्रति काफी उत्साह है। दुकानों पर रंग-बिरंगे विभिन्न प्रकार के पटाखे प्रचलन में है जिनका बच्चों व युवाओं में काफी क्रेज है। बच्चे व युवा पटाखे की खूब खरीददारी कर रहे हैं।

You might also like