2500 रूपये के ईनामी व दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में फरार वांछित स्थाई वारण्टी गिरफतार

नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ (नवयत्न) । पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित एवं फरार आपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् ओमप्रकाश आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर, निश्चय प्रसाद आईपीएस पुलिस अधीक्षक चूरू के निर्देशानुसार पवन कुमार अति. पुलिस अधीक्षक सेक्टर सुजानगढ व इनसार अली आरपीएस, वृताधिकारी के निकट्टाम सुपरविजन में सन्दीप कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना व मय टीम ने 2500 रूपये के ईनामी व दहेज प्रताडना के वांछित स्थाई वारण्टी गोहम्मद शहजाद पुत्र मोहम्मद रबानी निवासी इस्लामिया मार्ग वार्ड न 30 कस्बा सरदारशहर को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया।

You might also like