विष्णुदत विश्नोई आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच हो-राजा सर
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी )25मई। मैट्रिक्स संस्थान के निदेशक राजा सर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चुरू जिले के राजगढ़ थानाधिकारी विष्णु दत्त विश्नोई की तथाकथित आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई द्वारा करवाने की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि बीकानेर संभाग के सबसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ थानाधिकारी को ऐसा कदम उठाने के लिए विवश करने वालों और उनके विरूद्ध साज़िश रचने वालों को बेनकाब किया जाए और उन्हें कड़ी सज़ा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई हिमाकत ना करें।