बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग
लोसल,( नंदलाल गौड)27 मई। तापमान बढ़ने के साथ ही भट्टी की तरह सुलग रहा इलाके में मंगलवार रात को बिजली का ट्रांसफार्मर भी भभक ने लगा। कस्बे के कुचामन मार्ग पर स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर में मंगलवार की रात को आग लगने से इलाके के लोगों व राहगिरो में अफरातफरी मच गई।
व्यस्त मार्ग में बिजली का ट्रांसफार्मर में लगी आग को देखकर लोगो ने विधुत निगम को सूचना दी। निगम ने आनन-फानन में इलाके की बिजली सप्लाई को बंद करके निगम के कर्मी मोके पर पहूंच गए। जब तक ट्रान्सफर के बाहर के सभी तार आग की चपेट में आ चुके थे। लेकिन समय रहते ध्यान देने से ओर बिजली की आपूर्ति बंद होने के कारण आग फैल नहीं सकी। उसके बाद निगम के कर्मियों ने जले तारो को बदलकर रात को ही इलाके की बिजली सप्लाई शुरू करदी।