कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से सादुलपुर थानाधिकारी की आत्महत्या घटना की निष्पक्ष जांच करने एवं दोषियों को सजा दिलाने की मांग की

सालासर,(दिनेश स्वामी)27 मई। सादुलपुर पुलिस थाना के थानाधिकारी विष्णुदत बिष्नोई द्वारा की गई आत्महत्या की दुःखद घटना पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने मंगलवार को शाम को अपने आवास से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ईमेल के जरिये लेटर भेजकर थानाधिकारी द्वारा की गई आत्महत्या को दुःखद घटना बताते हुए शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिवार जनों को सम्बल देने की । ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उक्त घटना के समय विपक्षी पार्टियों द्वारा राजनैतिक द्वेश भावना रखते हुए स्थानीय विधायका एवं कांग्रेस पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर वातावरण दुषित किया गया तथा नारे एवं धरना प्रदर्शन किया गया। सोशल मीडिया में बिना किसी जांच के किसी जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया गया। उक्त प्रकरण की निष्पक्षता से जांच करवाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर दोषियों को सजा दिलवाई जानें की मांग की है।

You might also like