दीवारों पर लिखे स्लोगन
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)29 मई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आम लोगों को कोविड 19 के प्रति जागरूक करने के लिए दीवारों पर श्लोगन लेखन का कार्य किया जा रहा है। अनेकों स्थानों पर ये स्लोगन लिखकर आम लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में निधि प्रजापत, रामनिवास बुगालिया, धीरज बोचीवाल, राहुल सामरिया, अर्पित सेन आदि योगदान दे रहे हैं।