मंडावा में रजनीगंधा व तुलसी के कॉर्टन चोरी करने वाले 4 युवक व माल खरीददार को जेल

मंडावा,(किशोर सिंह जाटू)29 मई। कस्बे के वार्ड 19 में गोदाम के ताले तोडक़र रजनीगंधा व तुलसी के कॉर्टन चोरी करने मामले में पुलिस ने चार युवकों व माल खरीददार को जेल भेज दिया गया है।

थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पांचों को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से मजिस्ट्रेट ने जेल भेजने के आदेश किए। 3 मई को वार्ड 19 निवासी मुश्ताक मणियार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी के मेरे घर के पास मेरी गोदाम है जहां से अज्ञात चोर ताले तोडक़र रजनीगंधा व तुलसी के कॉर्टन चोरी कर ले गए।

जिस पर थानाधिकारी मुकेश कुमार ने हैड कॉस्टेबल हजारीलाल के नेतृत्व में कॉस्टेबल खुम्माराम, कॉस्टेबल मुलतानाराम, कॉस्टेबल श्रीराम व सुरेंद्र ने मामले की जांच करते हुए वार्ड 19 निवासी शाहरूख, मुबारिक, सोहेल व आदिल तथा पुलिस ने इन चोरो से रजनीगंधा व तुलसी खरीदने वाले वार्ड 16 झुंझुनूं निवासी सदाम को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था। रजनीगंधा व तुलसी खरीदने वाले वार्ड 16 झुंझुनूं के सदाम से 13 पैकेट रजनीगंधा व 35 पैकेट तुलसी के बरामद किए थे।

You might also like