पिकअप में मिली लाश फैली सनसनी, भाई ने कराया हत्या का मामला दर्ज

नोखा,(अक्षत बुलानिया ) 1 जून । नोखा थाना क्षेत्र में एक पिकअप में मिली लाश के मामले में मृतक के भाई द्वारा हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।सिनियाला के धर्मपाल जाट द्वारा दर्ज करवाये गए मुकदमे में कहा गया है कि जसरासर के दुर्गापुर, पेमाराम, जगदीश, गंगाराम, श्रीराम और अन्य उसके भाई को पिकअप में डालकर ले गए और हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। मामले की जांच जसरासर थानाधिकारी उदयपाल कर रहे हैं। जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा हत्या के कारणों का।

You might also like