मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

दांतारामगढ (दैनिक नवयत्न )। दांता नगरपालिका क्षेत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र सीकर के कार्मिकों द्वारा उपस्थित युवाओं को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
शिविर के दौरान युवाओं को बताया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 0 प्रतिशत (शून्य) ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्मिकों ने जानकारी दी कि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है तथा इच्छुक अभ्यर्थी राज्य सरकार के एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर योजना के प्रति रुचि दिखाई एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

You might also like