सभापति की संवेदना: महिला स्वच्छता सैनानी को मिली अनुकंपा नियुक्ति

गत दिनों हुआ था स्वच्छता सैनानी का निधन

चूरू,(पीयूष शर्मा)6 मई। नगर परिषद में बुधवार को हुए सादे कार्यक्रम में एक महिला स्वच्छता सेनानी को अनुकंपा नियुक्ति दी गई। परिषद के पीआरओ किशन उपाध्याय के मुताबिक सभापति पायल सैनी व आयुक्त द्वारकाप्रसाद ने नगरपरिषद के दिवंगत स्वच्छता सेनानी विजय कुमार की पत्नी कुसुम देवी को अनुकंपा नियुक्ति के कागजात सौंपे। गौरतलब है कि विजय कुमार का गत दिनों निधन हो गया था।

You might also like