खेजड़ियों की अवैध कटाई और ओरण भूमि को लेकर ज्ञापन सौंपा
नवरतन वर्मा
चूरू (दैनिक नवयत्न)। अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के जिला अध्यक्ष गोविन्दप्रसाद सोनी व सन्तलाल भारी, जिला सलाहकार के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम राजस्थान में खेजड़ियों की अवैध कटाई और ओरण भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में खेजड़ी संरक्षण पर कानून बनाने हेतु ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी मिथलेश कुमार को दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया कि खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण एवं रक्षार्थ सशक्त कानून बनाए जाने की मांग को लेकर बिश्नोई समाज एवं सर्वसमाज के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा संभाग मुख्यालय बीकानेर में ‘खेजड़ी बचाओ महापड़ाव’ का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आन्दोलन का अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति, चूरू (राजस्थान) ने भी समर्थन करते हुए निर्णय लिया है कि समय रहते हुए अगर सरकार ने कानून प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया तो मानवाधिकार समिति भी पूरे राजस्थान के सारे जिला, एवं तहसील मुख्यालयों पर जल्द आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल महोदय राजस्थान सरकार, जयपुर व जिला कलेक्टर, चुरु को भी प्रेषित किया।
———————-