महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

सुभाष वर्मा

तारानगर (दैनिक नवयत्न ) । तालुका विधिक सेवा समिति तारानगर की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष में रविवार को ग्राम पंचायत झाडसर छोटा में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी कृष्णा भाकर ने समानता और अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियां का जश्न मनाने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, बाल विवाह नही करने की बात कही। भाकर ने कहा कि महिला दिवस बताया महिलाओं के संघर्षों को याद करने और उनके सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर देने के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने सशक्तिकरण का नारा देते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

You might also like