शेखावाटी सैनी समाज संस्थान जयपुर की ओर से फाग उत्सव का आयोजन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। शेखावाटी सैनी समाज संस्था जयपुर द्वारा फाग उत्सव 2026 एवं स्नेह मिलन का कार्यक्रम रामेश्वरम गार्डन जयपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष रामप्रसाद कारोड़िया, संरक्षक एमपी सैनी, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, महासचिव बी एम सैनी, कोषाध्यक्ष रामनारायण सैनी, संयोजक डॉक्टर पूनम सैनी की देखरेख में शानदार सम्मान समारोह, चंग, नृत्य एवं स्नेह मिलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज हित में कार्य करने वाले स्वर्गीय रावतमल कम्मा, फूलचंद सैनी चेयरमैन VRB ग्रुप एवं सुमेर सिंह सैनी चेयरमैन रियासत ग्रुपरॉयल स्टेट को समाज रत्न से सम्मानित किया गया। व गुरु कृपा वृद्धजन सेवा संस्था श्रीमाधोपुर की प्रदेश सचिव सरोज सैनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह चौहान एवं श्रवण कुमार सैनी द्वारा किया गया।