गढ़ से निकली गणगौर सवारी

रमेश शर्मा
मलसीसर (नवयत्न)। गढ़ से निकली गणगौर सवारी मलसीसर.कस्बे में उत्साह के साथ मनाया गया गणगौर का त्यौहार। पौराणिक परंपरा के अनुसार मलसीसर गढ़ से गणगौर की शाही सवारी निकाली गई जो मुख्य रास्ते से होते हुए गणगौरी चौक पहुंची। इस दौरान महिलाओं व नवविवाहित युवतियों ने गणगौर व ईसर का पूजन किया। कुवे के फेरे लगाने के बाद मिट्टी से बनी गणगौर का नगर पालिका के सामने स्थित कुएं पर विसर्जन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में कस्बे के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You might also like