होली स्नेह मिलन एवं गणगौर महोत्सव का आयोजन हुआ

विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। मुकुंदगढ़ के गोपीनाथ चौक पर युवा विकास मंच की ओर से होली स्नेह मिलन एवं गणगौर महोत्सव का आयोजन हुआ। समारोह मे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ राजकुमार शर्मा ने कार्यक्रम मे शिरकत की। पूर्व मंत्री डॉ शर्मा ने गोपी नाथ महाराज के धोक लगाई। पूर्व मंत्री ने ढप बजाकर व धमाल गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकताओ की ओर गरमजोशी के साथ पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।पूर्व मंत्री डॉ शर्मा ने क्षेत्र वासियो को गणगौर की बधाई देते हुए ईद की मुबारकबाद देते हुए आह्वान किया कि हम सब को भाई चारे के साथ रहकर मिलजुलकर रहना चाहिए। जयपुर की सुरीलो म्यूजिक ग्रुप हर्षवर्धन एंड पार्टी की ओर से एक से बढ़कर एक फाल्गुनी लोक गीतों एवं गणगौर के गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतिया दी। बड़वासी के उभरते कलाकार बैंकट शर्मा एवं नाहरसिंघानी के आमिर खान ने भी एक से बढ़कर एक लोक गीतों की प्रस्तुतियां दी।

निवर्तमान वाईस चेयरमैन शहजाद चोपदार, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजकुमार चेजारा, निवर्तमान पार्षद रमेश दर्जी, आरिफ भाटी , प्रमोद पचलँगिया, अशोक बेरवाल, कपिल सैनी, नरोत्तम चेजारा, सीपी जांगिड़, बजरंग लाल सैनी, सतीश नायक व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पचलँगिया, नवलगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी, नवलगढ़ पालिका के पूर्व चेयरमैन रिछपाल सैनी, इक़बाल कुरेशी, अरविंद चौबे, इक़बाल लुहार, आकाश, पवन शर्मा, पप्पू सोनी, इमरान लुहार,राजकुमार कटारिया, नागर पचलँगिया, प्रह्लाद चेजारा, , सलीम रंगरेज, , महेंद्र दादरवाल, सुशील टेलर, मनोज पोरवाल, रौनक व्यास , शीशराम, अमर सिंह धीरज, अनिल शर्मा, लोकेश जांगिड़, प्रदीप शर्मा, अनिल पारीक , रिछपाल हलवाई, जगदीश पूनिया मोहब्बतसरी, अमित जांगिड़ घोडीवारा, सुखराम कसेरू, रामनिवास जंटवाली, संजू तोगडा, मुकेश बुरी मंडासी, ताराचंद सैनी, डी के सुरोलिया, सुनील सैनी, मनोज सुरोलिया, मनोज फोटोग्राफर, पंडित रामगोपाल डोलिया, महरंचनद बिरख, रामकुमार सिंह डोटासरा, शरद तिवाड़ी, सुरेश शर्मा, मुकेश बारी, दिनेश जांगिड़, रामस्वरूप जांगिड़, गोविंद जांगिड़ सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य जन मौजूद रहे।

You might also like